Saharsa News: तीन किलो गांजा सहित तस्कर धराया
सहरसा, अगस्त 27 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना पुलिस ने पुरीख गांव के समीप छापेमारी कर लगभग तीन किलो गांजा सहित रकिया गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को देख एक तस्कर फरार हो गया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुअनि राजकमल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाइक आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस को देख एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने बाइक की तलाशी के दौरान उस पर रखे लगभग तीन किलो गांजा को जब्त कर लिया और एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.