सहरसा, अगस्त 13 -- Saharsa News: सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बुधवार को भी तीखी धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना कम है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी का सितम जारी रहने की संभावना है।

गर्मी की स्थिति दिन में लोग किसी तरह गर्मी झेल रहे हैं, लेकिन रात में उमस और गर्मी के कारण परेशानी और बढ़ जा रही है। मंगलवार रात भी लोग गर्मी से परेशान रहे। बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने और हवा की रफ्तार कम रहने के कारण वातावरण गर्म हो गया। दोपहर में तापमान बढ़ने से लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई। करीब दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद लगातार निकल रही धूप से उमस और बढ़ गयी है। तेज धूप से बचने के लिए अधिकांश लोग चेहरे को कपड़े से ढककर बाहर निकलते नजर आए।

तापमान का पूर्वानुमान 34 डि...