सहरसा, अगस्त 15 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं व शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से निकली यात्रा मुख्य बाजार और स्टेशन रोड का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राएं देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ीं। बड़ी संख्या में छात्राओं के शामिल होने से बाजार क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। एसडीओ आलोक राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: आकर्षण का केंद्र रही तिरंगा यात्रा उन्होंने देश की एकता-अखंडता मजबूत करने का आह्वान किया। प्राचार्य एहसा...