सहरसा, अगस्त 23 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने और चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्म के बीच शनिवार की तपती दुपहरी में अचानक झमाझम बारिश होने लगी। अन्य दिनों की तरह शनिवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली। समय अनुसार तापमान भी बढ़ता रहा। लेकिन तीन बजते ही मौसम अचानक बदल गया। आकाश बादल ढक गये। जिससे अंधेरा छा गया। बिजली कड़कड़ने लगी। फिर बूंदाबांदी शुरू ही और झमाझम बारिश होने लगा। कुछ देर के बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन नगर निगम के कई गली मोहल्ले की सड़कों पर फिर से जलजमाव की स्थिति बन गई। शनिवार को लगभग 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: उमस और गर्मी ने बढ़ायी परेशानी, पांच दिन तक लगा रहेगा धूप-छांवजलजमाव की समस्या इधर बारिश से...