सहरसा, सितम्बर 29 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। बीते चार दिनों से कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद तटबंध के भीतर बसे गांवों में बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्य सड़क से लेकर गांव की गलियों तक पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित है। कई जगह तेज कटाव के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। नौला पंचायत के रसलपुर गांव में मुख्य सड़क कटाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई है। हाटी पंचायत के देवका गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माणाधीन सड़क पर जगह- जगह पानी जमा है। बकुनिया पंचायत के परताहा गांव में भी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। नौला पंचायत की मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित है। नौला पंचायत भवन परिसर और उच्च विद्यालय परिसर में भी पानी जमा है। स...