Saharsa News: डिक्की में छिपाकर ले जा रही थी शराब, शराब तस्करी में महिला गिरफ्तार
सहरसा, सितम्बर 9 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। अवैध शराब की तस्करी में अब महिलाओं की भूमिका भी सामने आने लगी है। पस्तपार पुलिस ने मंगलवार को एनएच-106 पर थाना के समीप वाहन जांच के दौरान स्कूटी सवार 20 वर्षीय महिला को 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, महिला स्कूटी की डिक्की में शराब छिपाकर अरार से भर्राही की ओर ले जा रही थी। बरामद शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरार की ओर से स्कूटी पर शराब लेकर एक महिला भर्राही की तरफ जा रही है। सूचना के बाद पुअनि राहुल कुमार पुलिस बल के साथ थाना के सामने एनएच-106 पर वाहन जांच करने लगे। इसी दौरान अरार की ओर से आ रही स्कूटी को रोककर महिला की तलाशी ली गई। स्कूटी की सीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.