Saharsa News: ठनका से तीन मवेशियों की मौत
सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: सलखुआ। चिरैया थाना क्षेत्र की साम्हरखुर्द पंचायत स्थित सौंथी गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से किसान नागा यादव के तीन मवेशियों की मौत हो गई। खगड़िया जिले के रघुनाथपुर निवासी पीड़ित सौंथी गांव के बहियार में वासा बनाकर मवेशियों के साथ रहते हैं। अंचलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से जांच कराई जा रही है। सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.