Saharsa News: ट्रैक्टर दुर्घटना में युवक की मौत, कोहराम
सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: सोनवर्षाराज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र में गुरुवार रात ट्रैक्टर दुर्घटना में 28 वर्षीय अखिलेश कुमार भगत की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक की पत्नी प्रीति देवी और चार बच्चों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। अखिलेश परिवार में अकेले कमाने वाले थे। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर पंचायत निवासी अखिलेश गुरुवार शाम अपने चाचा अरुण भगत के ट्रैक्टर पर मक्का लोड करने गोला वासा गांव गए थे। रात करीब नौ बजे मक्का लोड कर गोदराम गांव जाने के दौरान दुर्घटना हो गई। जख्मी अखिलेश को आनन-फानन में सोनवर्षाराज पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की मौत से पत्नी प्रीति देवी पर एक बेटे और तीन बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। बसनही थानाध्यक्ष वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.