Saharsa News: ट्रेन से गिरकर यात्री जख्मी, गंभीर
सहरसा, सितम्बर 11 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर गुरुवार सुबह चलती कोसी एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी यात्री की पहचान किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हादसे में उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं।जख्मी दीपक कुमार ने बताया कि वह गलती से पूर्णिया कोर्ट से हटिया जा रही कोसी एक्सप्रेस में सवार हो गया था। ट्रेन में बैठने के बाद उसे नींद आ गई। इसी दौरान ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंच गई। नींद खुलने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.