Saharsa News: ट्रेन की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत
सहरसा, अक्टूबर 14 -- Saharsa News: सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा समीप मंगलवार की देर शाय ट्रेन की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत हो गई। सुपौल जा रही पुरबिया ट्रेन की चपेट में आने से संतनगर निवासी 30 वर्षीय फल विक्रेता दिव्यांग संतोष साह की मौत हो गई। मृतक कचहरी ढाला के पास फल की दुकानसे अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 4 लीटर कोरेक्स साथ गिरफ्तार: नवहट्टा। नगर पंचायत नवहट्टा बाजार निवासी संजय साह को प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी मामले में हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया आरोपी युवक के साथ से 4 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया गया है। कांड के नामजद आरोपी खड़का तेलवा निवासी शाहनवाज उर्फ गोलू खां को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.