सहरसा, सितम्बर 4 -- Saharsa News: सोनवर्षाराज, एक संवाददाता। सोनवर्षाराज- बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर मनौरी चौक के समीप गुरुवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देहद पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी मिठ्ठू साह के पुत्र बिटुल साह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बिटुल बाइक से सहरसा की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनौरी चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बिटुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी...