सहरसा, सितम्बर 5 -- Saharsa News: कहरा, एक संवाददाता। सभ्यता और संस्कृति की अनूठी मिसाल बनगांव में आयोजित तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। बनगांव में करीब दो सौ वर्षों से चली आ रही जन्माष्टमी की परंपरा के कारण क्षेत्र के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: 'हरे कृष्ण-हरे राम' की धुन से गूंजा बांका, रासलीला में झूमे श्रद्धालुजन्माष्टमी मेला जन्माष्टमी मेले में श्रीकृष्ण, राधा, रुक्मिणी, आदिशक्ति मां भगवती, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां विषहरा, बलराम, महावीर जी, नंद, सुदामा, देवकी, देवाधिदेव महादेव, गौरी, कार्तिक और गणेश ...