सहरसा, अगस्त 23 -- Saharsa News: नवहट्टा। स्थानीय पुलिस ने कोसी पूर्वी तटबंध पर वाहन जांच के दौरान डुमरा निवासी रविन कुमार सदा के पास से देसी कट्टा जब्त किया। पुलिस ने देसी कट्टा व बाइक को जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक टैंपू पर तस्करी के लिए ले जा रहे 15 लीटर देसी शराब मामले में राम जीवन मिस्त्री, नवहट्टा निवासी मुकेश कामत व एक महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...