Saharsa News: जलस्तर स्थिर, लेकिन परेशानी जस की तस
सहरसा, सितम्बर 6 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी नदी का जलस्तर बीते शुक्रवार से सामान्य एवं स्थिर दर्ज किया जा रहा है। इसके बावजूद तटबंध के भीतर बसे गांवों में जलभराव के कारण सड़क एवं टोला-मोहल्लों में आवागमन की समस्या जस की तस बनी हुई है। सात पंचायतों के दर्जनों गांवों में जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। छोटी नाव के सहारे टोला-मोहल्लों में आवागमन के साथ पशुओं के लिए चारा लाने में भी लोगों को परेशानी हो रही है।
जलभराव की समस्या हाटी, बकुनिया, डरहार, केदली, नौला एवं सत्तौर पंचायत के अधिकांश गांवों में बीते दिनों कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। गांव की गलियों में जलभराव तथा खेतों एवं सड़कों पर कटाव के कारण आवागमन की समस्या अभी भी बनी हुई है। सड़कों पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.