Saharsa News: जलजमाव से जर्जर कहरा रोड, रोज हो रहे हादसे
सहरसा, सितम्बर 1 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर के कहरा ब्लॉक रोड पर महीनों से जमा घुटने भर पानी अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क पर बने गड्ढे पानी में डूबे रहने से आए दिन बाइक सवार, रिक्शा और ठेला चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर रोजाना छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सड़क पर लंबे समय से जलजमाव रहने के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। पानी जमा रहने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता है। अचानक गड्ढे में पहिया पड़ने से बाइक सवार संतुलन खोकर गिर जाते हैं। कई बार सामान लदे ठेला और यात्री से भरे रिक्शे भी पलट चुके हैं।
लोगों का आवागमन सैकड़ों लोगों का रोज होता है आवागमन: कहरा ब्लॉक रोड सुभाष चौक से शर्मा चौक और सर्वा ढाला होते हुए मधेपुरा व सिमरी बख्तिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.