सहरसा, अगस्त 7 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

बैठक का उद्देश्य बैठक में वर्तमान जल निकासी व्यवस्था, संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों की स्थिति तथा वर्षा के दौरान नागरिकों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के आवश्यक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने नगर निगम पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के सभी प्रमुख नालों एवं जल निकासी मार्गों की नियमित साफ- सफाई सुनिश्चित की जाए।

समस्या का समाधान जहां कहीं भी अवरोध अथवा अतिक्रमण के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही हो, वहां त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का...