सहरसा, अक्टूबर 6 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित हरिवंश मध्य वद्यिालय परिसर में लंबे समय से जर्जर पड़े भवन को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। वद्यिालय परिसर में स्थित पांच अत्यंत जर्जर वर्ग कक्षों के कभी भी गिरने की आशंका को देखते हुए इनके उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। शक्षिा विभाग ने इन भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का नर्दिेश दिया है। ध्वस्तीकरण के बाद निकलने वाले ईंट, सरिया एवं अन्य सामग्री की नीलामी कर प्राप्त राशि वद्यिालय विकास कोष में जमा कराई जाएगी। मालूम हो कि पिछले दिनों जिलाधिकारी दीपेश कुमार हरिवंश मध्य वद्यिालय के बगल स्थित सरस्वती वद्यिा निकेतन (मॉडल स्कूल) प्लस टू उच्च वद्यिालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरा...