Saharsa News: जर्जर सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, मरम्मत की मांग
सहरसा, सितम्बर 17 -- Saharsa News: कहरा, एक संवाददाता। बरियाही बस्ती से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क मुख्य नहर तक जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बरियाही बस्ती के समीप जलजमाव और कीचड़ जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क बरियाही बाजार से प्रखंड कार्यालय जाने का शॉर्टकट मार्ग है।बरियाही-सहरसा मुख्य मार्ग पर जाम लगने की स्थिति में वाहन चालक इस सड़क का बाईपास के रूप में भी उपयोग करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति से आम लोगों के साथ-साथ सड़क के दोनों ओर बसे परिवारों को भी परेशानी हो रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क काफी समय से जर्जर है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.