सहरसा, अक्टूबर 22 -- Saharsa News: सहरसा।सदर थाना क्षेत्र के मारुफगंज पुरानी जेल वार्ड 34 निवासी पंकज कुमार केे साथ जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई किया है। पीड़ित पंकज कुमार ने अपने बयान में कहा है कि 20 अक्टूबर को दोपहर पड़ोसी से सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी के दक्षिण उनकी जमीन पर बनी चाहरदीवारी को हथियार के साथ तोड़ा जा रहा है। इसी सूचना पर जख्मी परिवार और रिश्तेदारों साथ मौके पर पहुंचे थे।मामले में सात नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...