सहरसा, जुलाई 21 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। कासीमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में मंगलवार सुबह जमीन संबंधी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 76 वर्षीय अमोल यादव पर उनके छोटे भाई ललन यादव और भतीजे गौरव यादव द्वारा धारदार दबिया व कचिया से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में अमोल यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल के पुत्र जीवछ यादव ने बताया कि दरवाजे पर हुई कहासुनी के दौरान आरोपितों ने उनके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच- बचाव करने पहुंची उनकी बहू के साथ भी मारपीट की गई। परिजन गंभीर हालत में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: भू-विवाद में घर में घुसकर हमला, तीन घायल घायल की पीठ पर धारदार हथियार के गहरे जख्म देख परिजनों का...