सहरसा, अक्टूबर 28 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के रास्ते अमृतसर जाने और आने वाली जनसेवा एक्सप्रेस के कई बोगियों की खिड़कियों से शीशे गायब है। ट्रेन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते सीट सुरक्षित करने के लिए मजदूर यात्री शीशे को तोड़कर अंदर प्रवेश करने का रास्ता बनाते हैं। लेकिन, इसके बाद भी सीट मिल जाए उसकी गारंटी नहीं। इतना जरूर होता जिस खिड़कियों के शीशे को वे तोड़ते वही परेशानी का सबब बन रही। तेज धूप के दौरान उससे बचने के लिए खिड़की में कभी कूट तो कभी गमछा डालनी पड़ रही है। पिछले छह दिनों से पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के रास्ते अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में जगह के लिए जबरदस्त मारामारी है। पलायन कर परदेश कमाने जाने वाले हजारों मजदूर यात्रियों की भीड़ के आगे ट्रेन में बोगी कम पड़ रही है। पंजाब और हरियाणा ...