सहरसा, अगस्त 17 -- Saharsa News: महिषी। जलई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भेलाही गांव में छापेमारी कर 68 केन में बंद 34 लीटर बीयर बरामद किया। पुलिस ने मौके से अवैध शराब कारोबारी मो. नियाज अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार को भेलाही में अवैध बीयर कारोबार की सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर एसआई जयनन्दन कुमार पुलिस बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे। इस दौरान कार्टन में रखे 500 एमएल के 68 केन बीयर बरामद किए गए। थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...