सहरसा, अगस्त 22 -- Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। नशामुक्त कोसी अभियान के तहत शुक्रवार अहले सुबह सलखुआ थाना पुलिस ने एसएच-95 पर कोपरिया गांव के समीप एक बाइक सवार युवक को 27 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सलखुआ वार्ड दो निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने 20.25 लीटर शराब, बाइक और मोबाइल जब्त किया। वहीं उसके दो साथी कुंदन कुमार व नीलाम्बर कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने बताया गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। तीन वारंटी गिरफ्तार: सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने विशनपुर पंचायत के आरण गांव में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोप...