सहरसा, नवम्बर 2 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच के दौरान सोनवर्षा- अतलखा मुख्य मार्ग पर जलसीमा स्थित कारू बाबा स्थान के समीप करीब छह किलो गांजा के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भादा गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान जलसीमा की ओर से सोनवर्षा राज बाजार आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़कर पीठ पर लटके बैग की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ। दंडाधिकारी सह सीओ ललन चौधरी की मौजूदगी में गांजा जब्त किया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...