सहरसा, अक्टूबर 25 -- Saharsa News: सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला में लगातार चोरी की घटनाओं से मुहल्ले वासियों में दहशत व्याप्त है। जिससे लोग रतजगा करने को विवश है। चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय मुहल्ले वासियों ने सामुहिक रूप से बैठक की और एसपी को आवेदन भी दिया गया। लोगों का कहना है कि कायस्थ टोला में पुलिस की गश्ती कम होती है। जिससे चोरो का मनोबल बढ़ा हुआ है। कई लोग सीसीटीवी कैमरा तक लगा लिया है। जिस कैमरे में आधी रात को कई बार मुंह में गमछा लपेटे अज्ञात लोग को मुहल्ले में चक्कर लगाते दिख जाते हैं। जैसे ही मुहल्ले में अज्ञात लोग दिखते हैं सभी एक दूसरे को फोन कर चोर के मुहल्ले में आने की सूचना दी जाने लगती है और फिर मुहल्ले वासियों को रातभर जागना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चोरी की घटनाओं से रतजगा...