सहरसा, जुलाई 20 -- Saharsa News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सौरबाजार पुलाघाट से करीब 200 मीटर पूर्व स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो इंजन तथा अन्य मशीनरी सामान बरामद किया। मामले में गैरेज संचालक दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर निवासी कुमोद शर्मा का पुत्र दिलखुश कुमार अपने गैरेज में चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स खोलकर बेचने का धंधा करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गैरेज पर छापा मारा, जहां से चोरी की बाइक और दो इंजन बरामद हुए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में इसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष रितिका...