Saharsa News: चोरी करते युवक तार सहित पकड़ाया
सहरसा, अगस्त 27 -- Saharsa News: सत्तर कटैया। सिहौल गांव में बिजली के तार की चोरी कर रहे एक चोर को तार सहित रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। बिजली विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार के आवेदन पर दो लोगों के विरुद्ध बिहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कर 30 हजार रुपये की संपत्ति चोरी करने का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि चोर ने 440 वोल्ट के चार पोल का तार काट लिया था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गिरफ्तार चोर गजेंद्र यादव से पूछताछ की गई। बताया कि बिजली विभाग द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार चोर को न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.