सहरसा, सितम्बर 21 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन सहरसा की वर्तमान कमेटी को भंग कर आगामी चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को प्रमंडलीय पुस्तकालय, सुपर मार्केट में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाचुनाव की प्रक्रिया चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए साउथ प्वाइंट स्कूल के प्राचार्य एवं एसोसिएशन के अंकेक्षक राजीव कुमार को निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार ने पूर्व के चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले वरिष्ठ सदस्य सदाशिव झा के अनुभव एवं मार्गदर्शन लेने की इच्छा जताई। आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने इसका स्वागत किया।चुना...