Saharsa News: चिकित्सक से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के नाम पर दो लाख की साइबर ठगी
सहरसा, सितम्बर 17 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। चिकित्सक से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर साइबर अपराधियों ने कृष्णानगर निवासी भावना कुमारी के बैंक खाते से 2 लाख 556 रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना में पीड़िता के आवेदन पर कांड संख्या 49/26 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि 31 अगस्त को वह चिकित्सक से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए इंटरनेट पर जानकारी तलाश रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने की बात कही। बातचीत के दौरान साइबर अपराधी ने उन्हें एक लिंक भेजकर एपीके एप्लिकेशन डाउनलोड कराया। इसके बाद चिकित्सक से संबंधित कुछ जानकारी भरवाई और पांच रुपये का ट्रांजेक्शन भी कराया। हालांकि, इस ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज फोनपे या अन्य एप पर नहीं आया। पीड़िता के अनुसार, एपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.