Saharsa News: चिंता: जलस्तर घटते ही कोसी में कटाव हुआ तेज
सहरसा, जुलाई 11 -- Saharsa News: नवहट्टा/महिषी, एक संवाददाता। बीते तीन दिनों से कोसी नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोसी बैराज से छोड़े जा रहे पानी में कमी के बाद नदी का फैलाव धीरे-धीरे सिमटने लगा है। जलस्तर घटने से जहां मुख्य धारा में नाव परिचालन प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर नदी की धारा बदलने से कई स्थानों पर कटाव तेज हो गया है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। सुपौल और मधुबनी सीमा क्षेत्र स्थित हाटी पंचायत के देवका गांव तथा सत्तासी टोला के समीप अचानक कटाव तेज होने से किसानों की उपजाऊ जमीन और धान की फसल नदी में समाने लगी है। कई खेतों में लगी फसल पूरी तरह कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कटावरोधी उपाय नहीं किए गए तो नदी किनारे बसे कई परिवारों के घर भी खतरे की जद में आ सकते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.