सहरसा, जुलाई 22 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड की जम्हरा, पामा, पतरघट और पस्तपार पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। शिविर में जम्हरा पंचायत सरकार भवन में 53, पामा पंचायत भवन में 53, पतरघट पंचायत भवन में 54 तथा पस्तपार पंचायत सरकार भवन में 25 मामलों का निष्पादन किया गया। पस्तपार पंचायत में मुखिया ने अतिक्रमित सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने का मुद्दा अधिकारियों के समक्ष उठाया। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता सिमरन कुमारी, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी सुनैना कुमारी, बीडीओ इन्द्रदेव कुमार निराला, सीओ संजय कुमार, राजस्व अधिकारी जयंती झा,...