Saharsa News: चंद्रकला की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी, बची नौ जानें
सहरसा, अगस्त 9 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। पस्तपार थाना क्षेत्र के धबौली पूर्वी पंचायत स्थित रहुआ धनकुरिया बाध में शनिवार को करंट लगने से गीता देवी की मौत के दौरान उसकी चचेरी सास चंद्रकला देवी की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई। गीता समेत परिवार की 10 महिलाएं घास लेने गई थीं। गीता सबसे आगे चल रही थी। खेत के पास पहुंचते ही वह फिसलकर गिर गई और खुद को संभालने के लिए तार पकड़ लिया। तार में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गई।चंद्रकला देवी ने बताया कि गीता को करंट लगा देखकर सभी महिलाएं उसकी ओर दौड़ीं। उन्होंने तत्काल सबको गीता को नहीं छूने की चेतावनी दी और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: खेत में करंट ने ली महिला की जान, सड़क जाम इसके बाद पहुंचे एक व्यक्ति ने बांस की मदद से गीता को तार से अलग किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.