Saharsa News: घोघसम-राजनपुर घाट पर पीपा पुल लगाने की मांग तेज
सहरसा, अक्टूबर 7 -- Saharsa News: सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट के बाद सहरसा जिले के महत्वपूर्ण घोघसम-राजनपुर घाट पर पीपा पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जलस्तर घटने से नाव परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कम पानी में नाव का तलहटी से टकराकर फंसना आम हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यह घाट सहरसा को खगड़िया और मधेपुरा जिले के दियारा क्षेत्र से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग इसी घाट से होकर जिला मुख्यालय, बाजार और अस्पताल आते-जाते हैं। छठ महापर्व नजदीक होने से आवागमन का दबाव और बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुल निगम विभाग अभी से तैयारी शुरू कर दे तो छठ से पहले पीपा पुल चालू हो सकता है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.