Saharsa News: घर से बेटी की शादी के जेवर व 75 हजार नकद की हुई चोरी
सहरसा, अगस्त 31 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित केशव नगर में सुनसान घर का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे बेटी की शादी के लिए तैयार किए गए जेवरात समेत 75 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में मायूसी का माहौल है। मामले को लेकर वार्ड संख्या 10 निवासी शंभू साह की पत्नी नीतू देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार, नीतू देवी रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके गई थीं। अगले दिन पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह वापस घर पहुंचीं। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। इसके साथ ही बेटी की शादी के लिए घर में रखे 75 हजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.