Saharsa News: घर सूना मिला तो चोरों ने कुंडी काट कर की चोरी
सहरसा, अगस्त 13 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया दुर्गापुर टोले में चोरों ने एक कॉलेज कर्मी के नए मकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। पंचगछिया दुर्गापुर टोला निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ राजू सिंह 327 ई. सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के किनारे स्थित अपने नए मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह मेडिकल कार्य से परिवार सहित पटना चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात घर को निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य दरवाजे की कूंडी काटकर घर में प्रवेश किया और चार-पांच कमरों में इत्मीनान से चोरी की। घर में रखे सामान को बिखेरकर गहने और नगदी की तलाश की। जाते समय चोर एक बड़ा एलईडी टीवी और स्टैंड फैन भी साथ ले गए। भतीजे निशांत एवं मुकेश के अनुसार करीब एक लाख रुपये नगद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, ढोलना सहित अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.