Saharsa News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, सनसनी
सहरसा, अगस्त 9 -- Saharsa News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित श्रवण टोला वार्ड नंबर तीन में रविवार दोपहर घर के अंदर फंदे से लटका महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर सौरबाजार पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मधेपुरा जिले के कमलपुर निवासी मृतका के भाई अभिमन्यु कुमार ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले सुनीता की शादी श्रवण टोला निवासी सचिन कुमार यादव के साथ हुई थी। उनका करीब 12 वर्षीय पुत्र भी है। अभिमन्यु ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई अक्सर बहन के साथ मारपीट करता था। रविवार को मौत की सूचना मिलने पर वह अपनी मां के साथ चंदौर पहुंचा, जहां सुनीता का शव घर के अंदर फंदे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.