Saharsa News: गोलीबारी करने के बाद युवक के साथ मारपीट
सहरसा, सितम्बर 25 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में गुरुवार सुबह दो राउंड फायरिंग कर एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित फरार हो गए। जख्मी लक्ष्मीपुर वार्ड 12 निवासी शंभू मुखिया का पीएचसी में इलाज कराया गया।थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में शंभू मुखिया ने बताया कि तीन दिन पूर्व भागवतपुर हटिया से लौटने के दौरान लक्ष्मीपुर निवासी पिंटू यादव ने खाने - पीने के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे। रुपये नहीं देने पर उसने देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार रात उनके दरवाजे पर लगा पानी का मोटर चोरी हो गया। गुरुवार सुबह मोटर की तलाश करते हुए पिंटू यादव के घर पहुंचने पर पिंटू यादव और नागो यादव ने गाली- गलौज की। आवेदन के अनुसार विरोध करने पर पिंटू यादव न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.