Saharsa News: गोड़पारा में डायवर्सन बहा, गांवों का संपर्क टूटा
सहरसा, अगस्त 9 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा के वार्ड नंबर एक स्थित गोड़पारा गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बुढ़िया चौभड्डा ड्रैनेज में बन रहे पुल का डायवर्सन तेज पानी के बहाव में बह गया। डायवर्सन के बह जाने से नवहट्टा प्रखंड मुख्यालय का कासीमपुर पंचायत और केदली पंचायत के कई गांवों से सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है। आवागमन बाधित होने के बाद लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण के दौरान बनाया गया डायवर्सन पानी के तेज बहाव को ध्यान में रखकर तैयार नहीं किया गया था। डायवर्सन के बहने के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो गया है। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, मरीजों और जरूरी काम से प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.