सहरसा, सितम्बर 10 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सात ट्रेनों के विलंब परिचालन से बुधवार को यात्री परेशान रहे। ट्रेनों के विलंब होने की वजह फुट ओवरब्रिज का गर्डर चढ़ाने के लिए लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक बनी। सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और 2 पर तीसरे फुट ओवरब्रिज का गर्डर चढ़ाने के लिए सुबह 7.50 से 9.50 बजे तक का ब्लॉक लिया गया।

ट्रेनों में विलंब की जानकारीब्लॉक के दौरान जनसेवा, दिल्ली स्पेशल सहित कई पैसेंजर ट्रेनें लेट से आई और गई। जिससे दिल्ली, पंजाब, सहरसा, समस्तीपुर, पूर्णिया कोर्ट, अलौली, लहेरियासराय जाने व आने वाले यात्री परेशान हुए। देर से चल रही ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर भीड़ लगी रही। मिली जानकारी मुताबिक सुपौल से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन 54 मिनट देर से आई और 1 घंटे 18 मि...