Saharsa News: खेत में करंट ने ली महिला की जान, सड़क जाम
सहरसा, अगस्त 9 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार थाना क्षेत्र के धबौली पूर्वी पंचायत स्थित रहुआ धनकुरिया बाध में शनिवार सुबह खेत में छोड़े गए बिजली के करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड छह निवासी गुलट मंडल की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों की मशक्कत के बाद जाम समाप्त हो गया।
घटनाक्रम खेत में फसल बचाने को छोड़ा था करंट: ग्रामीणों के अनुसार केशवपुर निवासी रणवीर यादव ने बैजनाथ यादव से खेत बटाई पर लेकर उसमें पटुआ की फसल लगाई थी। फसल को घोड़पड़ास से बचाने के लिए खेत में बिजली का करंट छोड़ा गया था। शनिवार करीब 11 बजे गीता देवी एक अन्य महिला के साथ खेत से मवेशियों का चारा लेकर लौट रही थीं। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.