सहरसा, अक्टूबर 22 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार विधान परिषद का कोसी स्नातक चुनाव शुक्रवार को होगा। जिसमें जिले के 13 मतदान केन्द्रों पर 11 हजार 498 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हर बूथ पर दो मतपेटिका रहेंगे। वीडियोग्राफी के बीच मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। गुरुवार को डीएम और एसपी के संयुक्त ब्रीफिंग के बाद प्रेक्षागृह से मतदान सामग्री झोला और मतपेटिका लेकर मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंचे। उनके साथ पुलिस बल और दंडाधिकारी भी गए। ब्रीफिंग के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि चौक चौबंद सुरक्षा के बीच 23 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद का कोसी स्नातक चुनाव का मतदान संपन्न होगा। मतदान समाप्ति के बाद सुरक्षा के बीच पोल्ड मतपेटिकाओं को पूर्णिया स्थित ब्रजगृह ले जाया जाएगा...