Saharsa News: कोसी के तेज बहाव में 20 फीट सड़क टूटी, आवागमन प्रभावित
सहरसा, सितम्बर 29 -- Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में कोसी का पानी खेत-खलिहान से होते हुए अब गांवों की मुख्य सड़कों तक पहुंचने लगा है। रविवार की सुबह पचखुटिया से बनगामा जाने वाली मुख्य सड़क का करीब 15 से 20 फीट हिस्सा कोसी के तेज बहाव में टूटकर बह गया। सड़क टूटने से कई गांवों के लोगों के सामने आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क उटेशरा, सितुआहा पंचायत और साम्हरखुर्द के घोरमाहा समेत तीन पंचायतों को जोड़ती है। वहीं कोसी बांध बहुअरवा से पचखुटिया, बनगामा, पचभिरा, ताजपुर, फलस्वान और घोरमाहा गांवों तक आवागमन का मुख्य मार्ग है। सड़क का हिस्सा बह जाने के बाद इन गांवों के लोगों को कमर भर पानी और तेज धारा के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- कोसी के तेज बहाव में 20 फीट सड़क टूटी, आवागमन प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.