Saharsa News: कोसी के जलस्तर में वृद्धि, पंचायतों के बहियारों में दिख रहा सिर्फ पानी
सहरसा, सितम्बर 9 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। कोसी बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद कोसी नदी के बीच बसे पंचायतों के दर्जनों गांवों में चारों ओर बाढ़ का पानी नजर आने लगा है। गांव की ग्रामीण सड़कें भी पानी की चपेट में आ गई हैं। कोसी के जलस्तर में वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाकों के कई गांवों के निचले बहियारों और कुछ ग्रामीण सड़कों पर पानी बहने लगा है। पानी में तेजी आने से गांव के निचले हिस्से की जमीन सहित कुछ घरों को भी बाढ़ के पानी ने चारों ओर से घेर लिया है। यह भी पढ़ें- Saharsa News: कोसी उफान पर, सलखुआ में दर्जनों गांव डूबेबाढ़ के प्रभाव दियारा क्षेत्र में बसे झाड़ा, बघवा और वीरगांव पंचायत के गांवों का संपर्क पथ लगभग बाधित हो गया है। इन पंचायतों के ग्रामीण नाव के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.