Saharsa News: कोसी के कटाव में समाया पुल, संपर्क बाधित
सहरसा, जुलाई 17 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी नदी की तेज कटाव ने एक बार फिर विकास कार्यों को निगल लिया है। कोसी पूर्वी तटबंध से बरियाही घाट जाने वाली सड़क पर वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बना पुल कटाव की चपेट में आकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया और नदी में समा गया। पुल टूटने से हाटी, बरियाही, मुरली, मेंथाही और बकुनिया पंचायत सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल ध्वस्त होने के बाद अब ग्रामीणों को दूसरे घाटों से नाव के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और रोजमर्रा के कार्यों से जुड़े लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कोसी के कटाव में समाया हाटी का पुल, गांवों का संपर्क टूटा ग्रामीणों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.