सहरसा, सितम्बर 3 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोडिन युक्त कफ सिरप और स्मैक बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 129 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप और 21 ग्राम स्मैक बरामद की। टीओपी-1 प्रभारी जितेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि हटियागाछी निवासी बैजु कुमार और भोलू कुमार अपने घर से कोडिन युक्त कफ सिरप की बिक्री कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों घर से निकलकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बैजु कुमार को पकड़ लिया, जबकि भोलू कुमार भागने में सफल रहा। पुलिस ने बैजु कुमार और भोलू कुमार के घर की तलाशी ली। इस दौरान घर की सीढ़ी के नीचे रखे दो काले रंग के बैग से करीब 110 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुई। माम...