सहरसा, अक्टूबर 26 -- Saharsa News: सलखुआ। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक में कुल 16 सदस्यों में प्रखंड प्रमुख समेत महज पांच सदस्य ही उपस्थित हुए। दोपहर 12:30 बजे तक अधिकारियों ने सदस्यों का इंतजार किया। आवश्यक संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण बैठक की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। बैठक में प्रखंड प्रमुख सह अध्यक्ष सरिता संगम के अलावा पंसस पीयूष गोयल, चंदेश्वरी चौधरी,धर्मचंद महतो, नूतन कुमारी उपस्थित रहीं। इस दौरान बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ रवि कुमार, बीपीआरओ कैलाश पासवान, बीएओ अभिजीत कुमार और आरओ सचिन आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : कोरम के अभाव में पंचायत समिति की बैठक स्थगित बीडीओ ने बताया आवश्यक कोर...