Saharsa News: काली पूजा पर शांति समिति की बैठक
सहरसा, नवम्बर 7 -- Saharsa News: सलखुआ। चानन पंचायत के सहुरिया बसाही में काली पूजा को लेकर शुक्रवार को अपर थानाध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेला समिति को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला में हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। समिति को स्वयंसेवक तैनात करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार बनाने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। मौके पर मेला अध्यक्ष पिंटू कुमार महतो, संचालक अमौली महतो, कुंदन कुमार, वीरेंद्र शर्मा अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: त्योहार को लेकर थाने हुई शांति समिति की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.