सहरसा, अक्टूबर 9 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री कारू खिरहरी स्थान मंदिर महपुरा के सील किए गए चारों कमरे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेंगे। दानपेटी को भी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। पारदर्शिता को लेकर इस सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। दानपेटी की राशि को बैंक में जमा किया जाएगा। श्री कारू खिरहरी स्थान मंदिर के निरीक्षण में बुधवार को पहुंचे सदर एसडीओ सह न्यासधारी श्रीयांश तिवारी ने ये बातें कही। सदर एसडीओ सह श्री कारू खिरहरी स्थान मंदिर के न्यासधारी ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा में मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की निगरानी जारी है। निरीक्षण दौरान उनके साथ सदर डीसीएलआर धीरज कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल राज, सीओ, महिषी थानाध्यक्ष सहित अन्य थे। उधर, निरीक्षण में पहुंचे सदर एसडीओ से ग्रामीणों ने पूर्व क...