सहरसा, जुलाई 29 -- Saharsa News: सौरबाजार संवाद सूत्र। नगर पंचायत स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में मंगलवार को स्वागत समारोह सह कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार ने की, जबकि संचालन अजीत सरकार ने किया। समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना समय और योगदान दें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की विफलताएं किसी से छिपी नहीं हैं। आज छात्र-छात्राएं मेहनत से पढ़ाई करते हैं, लेकिन परीक्षा के समय पेपर लीक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने युवाओं के भविष्य को लेकर संघर्ष करने की जरूरत बताई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबू...