Saharsa News: कह ेकहि क
सहरसा, सितम्बर 7 -- Saharsa News: सहरसा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को जिले के सभी थानों में चौकीदारी परेड आयोजित की गई। इस दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जानकारी मिलते ही तत्काल संबंधित थाना को सूचित करने को कहा गया। अपराध एवं अपराधियों से जुड़ी किसी भी सूचना को बिना विलंब पुलिस तक पहुंचाने की हिदायत दी गई। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को कहा गया।पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.